{"_id":"59a5c47a4f1c1b42738b45bb","slug":"171504035962-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकुंदपुर स्कूल से गैरहाजिर शिक्षिका सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकुंदपुर स्कूल से गैरहाजिर शिक्षिका सस्पेंड
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने मुकंदपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 की प्रधानाध्यापिका को गैरहाजिर रहने पर सस्पेंड कर दिया। वहीं मानक के अनुसार दो कक्षों का निर्माण न होने पर शिक्षक को 7.50 लाख रुपये की रिकवरी का नोटिस जारी किया। ककड़ीपुर गांव के स्कूल में गंदगी मिलने पर शिक्षक की वेतन वृद्धि रोकी जाएगी। किशनपुर बराल में भी शिक्षिका को फटकार लगाई।
मंगलवार को बीएसए मुकंदपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक और दो का निरीक्षण के लिए पहुंचे। सुबह 10 बजे तक भी प्रधानाध्यापिका परमिंदर कौर विद्यालय नहीं पहुंची । जांच की तो पता चला आए दिन देरी से ही स्कूल पहुंचती है। पहले भी अनुपस्थित रहने की शिकायत मिल चुकी है। उन्होंने सस्पेंड करने के निर्देश जारी कर दिए। प्राथमिक विद्यालय में दो 7.50 लाख रुपये की लागत से दो कमरों का निर्माण हुआ, जो मानक के अनुसार नहीं मिला। भूकंप निरोधी कक्ष नहीं बनाए । उक्त निर्माण कक्ष प्रभारी से धनराशि रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया। ककड़ीपुर गांव पहुंचे, जहां प्राथमिक विद्यालय में गंदगी का अंबार मिला। स्कूल परिसर में खरपतवार उगी मिली। सफाई व्यवस्था चौपट मिली। बीएसए ने शिक्षक शीशपाल का वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। चेतावनी दी गंदगी मिली तो वेतन रोकने और अन्य कार्रवाई प्रकाश में लाई जाएगी। बीएसए योगराज सिंह ने बताया मुकंदपुर के विद्यालय में काफी गड़बड़ी मिली है। प्रधानाध्यापिका को सस्पेंड किया। उधर, किशनपुर बराल में स्कूल के बाहर मिलने पर एक शिक्षिका को फटकार लगाई गई।