{"_id":"5999e8d74f1c1b735b8b4582","slug":"171503258839-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री देवी कॉलेज के धावक की दिल्ली में धाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री देवी कॉलेज के धावक की दिल्ली में धाक
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली में संपन्न हुई दा ग्रेट लोधी रोड रन प्रतियोगिता मेें गायत्री देवी कॉलेज के छात्र ने सबसे तेज दौड़ते हुए छह किलोमीटर दौड़ मेें प्रथम स्थान प्राप्त किया। रविवार को नगर पहुंचने पर छात्र का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
शनिवार को हुई इस प्रतियोगिता में बागपत, गाजियाबाद, लोनी, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर सहित कई जनपदों के धावकों ने भाग लिया था। कॉलेज के प्रबंधक व भाजपा नेता डा. पुष्पेंद्र तोमर व डायरेक्टर कपिल तोमर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कॉलेज में बीए फाइनल मेें पढ़ रहे छात्र बबलू पुत्र शौराज सिंह कश्यप निवासी जौनमाना ने प्रतिभाग करते हुए छह किलोमीटर फर्राटा दौड़ मेें सबसे तेज दौड़ते हुए 19 मिनट में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसने दिल्ली में अपने जनपद और कॉलेज का नाम रोशन किया है। विजेता धावक का प्रबंधक डा. पुष्पेंद्र तोमर व डायरेक्टर कपिल तोमर सहित ग्रामीणों ने गांव पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत करने वालों मेें तेजपाल सिंह फौजी, रविंद्र, आजाद, सूरज, गुड्डू, रामशरण, राधेश्याम शामिल रहे।