{"_id":"59861f944f1c1b234c8b4928","slug":"171501962132-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसे में बाइक मिस्त्री की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसे में बाइक मिस्त्री की मौत, साथी घायल
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बाइक मिस्त्री की मौत, साथी घायल
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित लधवाड़ी मोड़ के पास रोडवेज बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार बाइक मिस्त्री की मौत हो गई। इसी बस की साइड लगने से दूसरी बाइक पर सवार मिस्त्री का साथी भी घायल हो गया।
खेकड़ा कस्बा के औरंगाबाद मोहल्ला निवासी जावेद (20) पुत्र शौकत बाइक मिस्त्री था। वह अपनी साथी नईम (32) पुत्र हसन के साथ शनिवार शाम बड़ौत से अपने घर लौट रहा था। दोनों अलग-अलग बाइक पर सवार थे। जैसे ही लधवाड़ी मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही रोडवेज बस ने जावेद की बाइक को टक्कर मार दी । इससे बाइक सवार जावेद की मौत हो गई। इसी दौरान नईम की बाइक में भी बस की साइड लग गई। इससे नईम की बाइक गिर गई। इससे नईम गंभीर घायल हो गया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल नईम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, जावेद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
इसके अलावा बागपत-मेरठ मार्ग पर मीतली गांव के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सुभाष और सुनील निवासी अमीनगर सराय घायल हो गए। राहगीरों ने उनका चिकित्सक से इलाज कराया।