फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गुरू पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी

गुरू पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी

Mon, 10 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
गुरू पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी
बागपत। गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

रविवार को जिलेभर में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ-साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया। शहर के बागेश्वर महादेव मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया। महंत शिवराम दास महाराज ने गुरु की महिमा के बारे में बताया। कहा कि गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं हो सकता है। बच्चों की पहली पाठशाला में उनकी गुरु मां होती है, इसके बाद स्कूलों में शिक्षक उसके गुरु बनते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से गुरु का सम्मान करने का आह्वान किया। भजन कीर्तन में महिला श्रद्धालुओं ने नृत्य कर गुरु का गुणगान किया। इसमें राम अवतार शर्मा, मास्टर कर्मवीर, राजेंद्र, लीलू, कमलेश चौहान, माया, अतरकली, प्रेमपाल सिंह आदि रहे।

इसके अलावा अग्रवाल धर्मशाला में गुरु पूर्णिमा पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुबह यमुना पर भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। देवी देवताओं को पूजा अर्चना की। परिवार में सुख समृद्धि की कामना की । लोगों ने शहर के पक्का घाट, शालिग राम मंदिर, जानकी दास मंदिर, शिव मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed