{"_id":"64e7b0fdae108fe3b50acc26","slug":"1700-crore-investment-will-soon-hit-the-ground-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-4523-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 1700 करोड़ का निवेश जल्द धरातल पर उतरेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 1700 करोड़ का निवेश जल्द धरातल पर उतरेगा
विज्ञापन
बागपत। जिले में 1700 करोड़ का निवेश जल्द धरातल पर उतारने की तैयारी हो गई है। जिसमें 800 करोड़ रुपये का निवेश करने वाले अमूल के प्लांट का अगले महीने शिलान्यास होगा। वहीं अन्य 14 कंपनियों ने विस्तार करने और फैक्टरी लगाने जमीन लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन उद्योगों में पांच हजार से ज्यादा को रोजगार भी मिलने की उम्मीद है।
बागपत में 24 जनवरी को इन्वेस्टर्स समिट हुई थी, जिसमें 91 उद्यमियों ने 7096 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया था। तब यह माना जा रहा था कि यह निवेश बढ़कर अधिकतम दस हजार करोड़ तक पहुंच सकता है। लेकिन उसके बाद भी उद्यमियों ने खूब रुचि दिखाई और वह लगातार निवेश करने के लिए प्रस्ताव देते रहे। जिससे यहां 105 उद्यमियों ने 97 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव देकर एमओयू जारी कराए। अब इस निवेश को धरातल पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
- 15 कंपनियां अभी तक तैयार
यहां दूध कंपनी अमूल ने भी 800 करोड़ का निवेश करने के लिए प्रस्ताव दिया था। अमूल ने सबसे पहले प्लांट लगाने के लिए कार्रवाई शुरू करते हुए 90 बीघा जमीन खरीदी है। जिस पर प्लांट के लिए शिलान्यास अगले महीने होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा अन्य 14 कंपनियां ऐसी हैं, जिन्होंने जमीन खरीदी है। वह कंपनी का विस्तार करेंगे तो इनमें कई फैक्टरी लगाएंगे। इसके लिए भी विभागों से एनओसी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और वह भी इस साल के अंत तक कार्य शुरू करेंगे।
विज्ञापन
- पांच हजार युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद
यहां रोजगार की संभावनाएं भी काफी बढ़ती दिख रही है। यहां अगर 1700 करोड़ का निवेश जल्द होता है तो उसे पांच हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। क्योंकि करीब साढ़े हजार युवाओं को अमूल तो डेढ़ हजार को अन्य उद्योगों में रोजगार मिल जाएगा। अप्रत्यक्ष रूप से भी काफी लोग इन उद्योगों से जुड़ेंगे।
- यहां निवेश होने के बाद उसके लिए धरातल पर कार्य शुरू हो चुका है। अमूल के प्लांट का अगले महीने शिलान्यास होने की उम्मीद है। इसके अलावा 14 कंपनियां भी विस्तार करने और फैक्टरी लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। - अर्चना तिवारी, जिला उपायुक्त उद्योग