{"_id":"67feafbe4c0624e749026c00","slug":"17-development-works-will-be-done-with-rs-77-lakh-of-mla-fund-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-129845-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विधायक निधि के 77 लाख रुपये से होंगे 17 विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विधायक निधि के 77 लाख रुपये से होंगे 17 विकास कार्य
विज्ञापन
बागपत। यहां विधायक निधि के 77 लाख रुपये से 17 विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें सीसी रोड, इंटरलॉकिंग निर्माण समेत अन्य कार्य शामिल है। इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग ने कार्यदायी संस्था को कार्य शुरू कराने के लिए रुपये जारी कर दिए हैं।
विधायक योगेश धामा ने गांवों में सीसी रोड निर्माण कराने, इंटरलाॅकिंग निर्माण तथा अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए थे। मगर, तकनीकी समस्या के कारण कार्यदायी संस्था यूपीएसआइसी को प्रथम किस्त के 77 लाख रुपये ट्रांसफर नहीं हो रहे थे। इससे विकास कार्य शुरू नहीं हो सके थे। अब प्रथम किस्त के रुपये कार्यदायी संस्था के खाते में ट्रांसफर हो गए हैं। ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक अखिलेश कुमार चौबे ने कहा कि कार्यदायी संस्था के अधिकारी को गुणवत्तायुक्त कार्य कराने का निर्देश दिया है।
- लटक गया नाला निर्माण
बागपत। तिलवाड़ा निवासी सुनील कुमार ने मार्च में किसान दिवस में छपरौली से तिलवाड़ा जाने वाले मार्ग पर जल निकासी के लिए नाला निर्माण कराने की मांग की थी। इस पर सीडीओ ने बीडीओ छपरौली को कार्रवाई का निर्देश दिया था। मगर अब बीडीओ छपरौली ने सीडीओ को भेजी रिपोर्ट में कहा कि यह क्षेत्र नगर पंचायत छपरौली में पड़ता है, इसलिए ब्लॉक से इस शिकायत का कोई संबंध नहीं। नगर पंचायत छपरौली से नाला निर्माण कराने की कार्रवाई कराई जाए।