फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लख्मीचंद पटवारी कॉलेज से 10 अप्रैल को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

लख्मीचंद पटवारी कॉलेज से 10 अप्रैल को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Fri, 29 Mar 2019 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
लख्मीचंद पटवारी कॉलेज से 10 अप्रैल को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
बागपत। लोकसभा चुनाव में मतदान और मतगणना के लिए खेकड़ा स्थित लख्मीचंद पटवारी कॉलेज को संचालन केंद्र बनाया गया है। बृहस्पतिवार को डीएम पवन कुमार एवं एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कॉलेज का निरीक्षण किया। साथ ही स्ट्रांग रूम के लिए कमरों का चयन किया। यहीं से ही पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। दोनों अफसरों ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में लोकसभा चुनाव शांति पूर्वक कराने के लिए पुलिस-प्रशासन तैयारी में जुटा है। खेकड़ा के लक्ष्मीचंद पटवारी कॉलेज को लोकसभा चुनाव के लिए संचालन केंद्र बनाया। डीएम पवन कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को कॉलेज का निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम के लिए कमरों का चयन किया। चुनाव के बाद कॉलेज के नौ कमरों में ईवीएम रखी जाएंगी। विधानसभा वार तीन-तीन कमरों का चयन किया। मतगणना के लिए तीन स्थानों को चयनित किया। डीएम ने बताया कि कॉलेज से ही 10 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। चुनाव सामग्री कॉलेज से ही मिलेगी। चुनाव कराने के लिए ईवीएम को यहीं पर भी स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। उन्होंने संबंध अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस के साथ-साथ अर्द्ध सैनिक बल की टुकड़ी भी तैनात रहेगी। स्ट्रांग रूम सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगे।
विज्ञापन


पोलिंग पार्टियों के लिए लगाई जाएंगी बसें
बागपत। डीएम पवन कुमार ने बताया कि पोलिंग पार्टियों के बसों की व्यवस्था कराई जा रही है। जिले में करीब साढ़े तीन सौ के लगभग बसें लगाई जाएंगी। नौ अप्रैल की शाम को खेकड़ा स्थित लख्मी चंद पटवारी कॉलेज में बसें पहुंच जाएंगी। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल की सुबह से पोलिंग पार्टियां संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां संबंधित मतदान केंद्र पर शाम तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed