फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाईचारा खत्म कर सियासी रोटियां सेक रही भाजपा : जयंत चौधरी

भाईचारा खत्म कर सियासी रोटियां सेक रही भाजपा : जयंत चौधरी

Tue, 12 Mar 2019 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
भाईचारा खत्म कर सियासी रोटियां सेक रही भाजपा : जयंत चौधरी
छपरौली/बड़ौत (बागपत)। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने भाजपा पर हल्ला बोला। भाजपा पर भाईचारा खत्म कर सियासी रोटियां सेकने का आरोप लगाया। युवाओं को रोजगार नहीं दिए गए। दलितों पर अत्याचार किए गए। जनता चुनाव में भाजपा को जवाब देगी।
विज्ञापन

सोमवार को शेरपुर लुहारा मार्ग पर नंगला सिनौली गांव में जयंत चौधरी ने कहा कि जनता के फैसले की घड़ी अब निकट है। भाजपा ने पिछले पांच साल में जिस तरह किसान, मजदूर, दलित और महिलाओं के मुद्दों पर झूठ बोले हैं, वह अब सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अभी दिल्ली में होर्डिंग लगवाए। एक और नरेंद्र मोदी का चित्र था। बीच में हवाई जहाज उड़ रहे हैं और दूसरी और विंग कमांडर अभिनंदन का फोटो था। भाजपा इस तरह जवानों और सेना के शौर्य को भुनाने का काम करती है। एक तरफ जवानों की शहादत हो रही है। दूसरी ओर पीएम मोदी अपने कार्यक्रमों में जुटे हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए कार्यक्रम कर रहे हैं। वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे का क्या हुआ। पूर्व सैनिकों की मांग को सरकार पूरा करने में असफल रही। गंगा अभी तक मैली है। जल पुरुष राजेंद्र सिंह भी कह चुके हैं कि अभी गंगा स्वच्छ नहीं है। प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना भी एक छलावा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सपा, बसपा और रालोद का गठबंधन भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेगा। इसकी अध्यक्षता देवी सिंह ने की। संचालन संजीव मान ने किया। इसमें सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, बसपा जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव, रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र तोमर, रालोद नेता अहमद हमीद, अशरफ अली खान ने विचार रखें। संयोजक सुधीर मान व संजीव मान, दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कल्याण सिंह मान, रणवीर सिंह मान, रामफल नेता, सुभाष गुर्जर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, डॉ. अजय तोमर, गजेंद्र सिंह मुन्ना, अरूण तोमर बॉबी, कर्नल ब्रहमपाल तोमर, राम कुमार चेयरमैन, युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, सतेंद्र प्रमुख, रीपू दमन, डॉ. इरफान मलिक, सुबोध राणा, देशपाल खोखर, गौरव, सतीश चौधरी, राजू तोमर सिरसली, सचिन तोमर, सुरेश मलिक, विकास बाछौड़, डॉ. अनिल डबास, हरेंद्र मुखिया, डॉ. शालिनी, मोहित मुखिया, बसंत तोमर बामनौली, रणवीर प्रधान, रणधीर प्रधान, प्रियव्रत्त राणा, वीरपाल मलिक, सुभाष नैन, मास्टर संजय खोखर, विरेंद्र छपरौली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक रैली से ले जाया गया सभा स्थल तक
बड़ौत। जयंत चौधरी को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी से प्रदीप मान के नेतृत्व में बाइक रैली के द्वारा सभा स्थल नंगला गांव लाया गया। उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। जयंत चौधरी ने सभा में स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का भी बार-बार जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed