{"_id":"5c86b49bbdec22147609da75","slug":"161552331931-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय समिति के पदाधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय समिति के पदाधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का जिला स्तरीय प्रशिक्षण दिया। इसमें पहुंचे समिति के पदाधिकारी और शिक्षकों को विभिन्न जानकारी दी। ब्लॉक स्तर पर भी इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रभारी जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता धर्मेंद्र यादव ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया। इसके माध्यम से छात्रों की पढ़ाई सही हो रही है या नहीं, ड्रेस का वितरण, मिड-डे मील की गुणवत्ता, शैक्षिक वातावरण की जांच पड़ताल करते हैं। ताकि शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखा जा सके। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में इस तरह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें समिति के सभी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इसमें प्रदीप कुमार, एबीआरसी अशोक अंतिल, अनिल कुमार, योगेंद्र कुमार, हरिमोहन शर्मा, अमित कुमार, सोमित विश्नोई आदि रहे हैं।
स्कूलों में सुपोषण गोष्ठी की
बागपत। जिले में पोषण पखवाड़े का शुभारंभ हो गया। जिला कार्यक्रम विभाग ने सोमवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में सुपोषण गोष्ठी कराई। इसमें सुबह के समय प्रार्थना सभा में सुपोषण पर चर्चा की। कुपोषण के प्रभाव एवं इलाज की जानकारी दी। आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम ने भी पोषण अभियान की जानकारी दी। गोष्ठी में बालिका किशोरियों के स्वास्थ्य पर चर्चा की। खान पान के बारे में बताया। जिला कार्यक्रम अधिकारी वीना बजाज ने बताया कि विभिन्न स्कूलों में सुपोषण गोष्ठी हुई है। इसमें बालिकाओं को जानकारी दी।