{"_id":"5c155caebdec2253e940a535","slug":"161544903854-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना पर्ची नहीं मिली तो किसान करेंगे अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना पर्ची नहीं मिली तो किसान करेंगे अनशन शुरू
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला गन्नाधिकारी कार्यालय पर सरूरपुर कलां गांव के किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया क्रय केंद्रों पर घटतौली और पर्ची कम पहुंचाई जा रही है। इससे परेशानी हो रही है। गेहूं की बुआई से किसान पिछड़ते जा रहे हैं।
किसानों ने बताया कि क्रय केन्द्र पर घटतौली को बंद कराया जाए। इससे आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। गन्ना पर्चियां न आना कृषकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। उन्होंने मांग की पर्ची की जानकारी मोबाइल एप्प पर देने, ए व बी सेंटर पर इंडेट बढ़ाने, जिन किसानों की पर्ची छूट जाती है, उसको भेजने सहित कई मांगों का ज्ञापन जिला गन्ना अधिकारी को सौंपकर पूरा कराने की मांग की। कहा कि किसानों को समय से पर्ची नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी हो रही है और इसके चलते उनका गन्ना खेतों में खड़ा हुआ है। गन्ना खेतों में होने के कारण वह गेहूं फसल की बुवाई भी नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते किसानों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इसमें सुभाष नैन, अनिल, हरि सिंह, दीपक, ओमपाल, रामवीर, राजवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, सूबे सिंह, धीरज, विनोद, राजीव कुमार, रामपाल सिंह, नरेश कुमार, आनंद कुमार मौजूद रहे।
पर्चियां न आने से किसानों में गुस्सा
रमाला (बागपत)। बरवाला गांव में चौधरी ओमकार सिंह के आवास पर किसानों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियां नहीं भेजी जा रही है। जबकि अधिकतर किसानों के पास सामान्य प्रजाति का गन्ना है। पर्चियां न आने के कारण किसान परेशान है। इससे गेहूं की बुआई में देरी हो रही है। जिला गन्ना अधिकारी से किसानों ने मोबाइल पर वार्ता की। डीसीओ ने पर्चियां भिजवाने का आश्वासन दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि पर्चियां नहीं भेजी गई तो जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पर धरना देंगे। अध्यक्षता चौधरी विक्रम सिंह ने की। इसमें चौधरी सुरेंद्र सिंह, चौधरी राजेंद्र, सतपाल, आनंद, सुरेश, प्रकाश, रविंद्र, विनोद, राजीव आदि उपस्थित रहे।