{"_id":"5c155ca4bdec2253ae77a8e7","slug":"161544903844-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्ट एंड क्राफ्ट में भावना और पेंटिंग में पारुल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्ट एंड क्राफ्ट में भावना और पेंटिंग में पारुल प्रथम
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
इंडियन इंटर कॉलेज में चल रही दो दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट और पेंटिंग प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। इस दौरान विजेताओं को सम्मानित किया।
शनिवार को अंतिम दिन आर्ट एंड क्राफ्ट और पेंटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर विजयानंद, प्रधानाचार्य बीना आर्य और देवेंद्र आर्य ने किया। प्रतियोगिता में 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और एक से बढ़कर एक आकृति व पेंटिंग बनाई। पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, ग्लोबल वॉर्मिग, जनसंख्या वृद्धि आदि विषय पर पेंटिंग बनाई। निर्णायक मंडल में डायरेक्टर विजयानंद और प्रधानाचार्य बीना आर्य ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों के अंदर छिपी काबिलियत का पता चलता है, उनके अंदर सीखने की क्षमता की वृद्धि होती है। प्रतियोगिता के रिजल्ट में आर्ट एंड क्राफ्ट में भावना प्रथम, दीक्षा द्वितीय और आरती तृतीय रही। जबकि पेंटिंग में पारुल प्रथम, अंशिका द्वितीय और स्नेहा तृतीय रही। विजेता छात्राओं को प्रधानाचार्या बीना आर्य ने पुरस्कृत किया। इसमें मनोज, इंद्रपाल, अंकुर, कुलदीप, प्रमोद, आशिमा, संजीव, अजमेरिया, रामनिवास आदि आदि रहे।