{"_id":"5c083073bdec2241563e4570","slug":"161544040563-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि खिलाड़ी कभी हार नहीं मानते। अनुशासन में रहकर वह जीतने के लिए खेलते हैं। खेल जीतने का जुनून देते हैं। प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। वर्तमान में खेल बेहतर कॅरियर का विकल्प साबित हुए हैं।
बुधवार को पुलिस लाइन में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, एसपी शैलेश कुमार पांडेय और सीडीओ पीसी जायसवाल ने किया। डीएम ने कहा कि खेलों से अनुशासन बढ़ता है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बच्चों को रुचि बढ़ानी चाहिए। इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेलों को खेल की भावना से खेले। हारने वाली टीम या खिलाड़ी अपना मनोबल न तोड़े। इससे आगे बढ़ने की जिज्ञासा बढ़ती है। अनुशासन में रहकर खेल खेलने वाली टीम हमेशा पताका फहराती है। जीवन में खेल एवं व्यायाम का महत्व बेहद जरूरी है। मनुष्य के लिए अच्छे स्वास्थ्य का होना अत्यंत आवश्यक है। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होता है दूसरे शब्दों में स्वस्थ मस्तिष्क के लिए स्वस्थ शरीर का होना अनिवार्य है। इस दौरान सीडीओ पीसी जायसवाल, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. अशोक कुमार सिंह, बीएसए राजीव रंजन मिश्र, खेल अधिकारी नवीन त्यागी मौजूद रहे।
छह जिलों के खिलाड़ियों ने लिया भाग
बागपत। मेरठ मंडल के छह जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ और बागपत के प्राथमिक व जूनियर स्कूल के खिलाड़ियों ने खेलों में भाग लिया।
विज्ञापन
कबड्डी में बागपत की टीम ने मारी बाजी
बागपत। जिला व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ ने बताया कि प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की 50 मीटर में समीर बुलंदशहर, 100 मीटर में अजय गौतमबुद्धनगर, 200 मीटर में अभि बुलंदशहर, 400 मीटर में सावेज बागपत, लंबी कूद में निखिल गौतमबुद्धनगर प्रथम रहा। कबड्डी में बागपत की टीम ने बाजी मारी। जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में रोहित बागपत, 200 मीटर में दीपक हापुड़, 400 मीटर में सन्नी गौतमबुद्धनगर, 600 मीटर में सतीश बुलंदशहर, लंबी कूद में गोविंद गौतमबुद्धनगर, बाधा दौड़ में मुरसलीम गाजियाबाद, गोला फेंक में सागर गौतमबुद्धनगर, तश्तरी फेंक में शुभम बागपत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तरीय बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में साक्षी बागपत, 100 मीटर में सानिया बुलंदशहर, 200 मीटर में पायल बुलंदशहर, 400 मीटर और लंबी कूद में साक्षी बागपत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में बागपत की टीम जीती। जूनियर वर्ग में 100 मीटर में सोनम बागपत, 200 मीटर में निर्मिता भाटी गौतमबुद्धनगर, 400 मीटर में खुशी मेरठ, 600 मीटर में सोनम बागपत, लंबी कूद में खुशी मेरठ, बाधा दौड़ में मोनी बागपत, गोला फेंक में आंचल मेरठ, तश्तरी फेंक में दीपा बागपत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।