{"_id":"5c06e106bdec224154007fff","slug":"161543954694-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमजन की शिकायतें सुनें और गंभीरता से करें समाधान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमजन की शिकायतें सुनें और गंभीरता से करें समाधान : डीएम
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बागपत। डीएम और एसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 22 शिकायतें आईं, इनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कराया।
डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि लापरवाह अधिकारी कार्यप्रणाली में सुधार कर लें। बार-बार शिकायत प्राप्त होने पर भी कोई निस्तारण नहीं कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों के प्रति कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के शिकायती पत्र प्राप्त होते ही तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए, ताकि मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसमें 22 लोग शिकायत करने पहुंचे, इनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण किया। उन्होंने कहा आइजीआरएस पर 78 शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में हैं, जबकि 277 शिकायत लंबित हैं। 16 शिकायत सिंचाई विभाग और अधिशासी अभियंता पर है जो डिफाल्टर की श्रेणी में है। इसमें सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, एसपी शैलेश कुमार पांडेय, डीडीओ हुब लाल, पीडी पीसी जायसवाल, एसडीएम विवेक कुमार यादव आदि मौजूद रहे।