{"_id":"5bfeef6dbdec22419d12bac1","slug":"161543434093-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश प्रभारी प्रीत बहादुर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करें।
बुधवार को सुनारों वाली धर्मशाला में मंच की बैठक में उन्होंने बड़ौत नगर में मतदाताओं व युवाओं के बीच जन जागरण कार्यक्रम चलाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करें। नगर अध्यक्ष रवि जांगिड़ ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री की सभी योजनाओं तथा कार्यों को सभी वर्गों के बीच ले जाना है। इसमें जिलाध्यक्ष संदीप जैन, चरण सिंह कश्यप, सुनील वर्मा, सुंदर सैनी, सुदेशपाल, मनोज, रामपाल सिंह, राजू वर्मा, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा आदि रहे।