{"_id":"5beb2bbdbdec22695176b2d3","slug":"161542138813-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी की परीक्षा में प्रत्येक केंद्र पर तैनात होगा मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी की परीक्षा में प्रत्येक केंद्र पर तैनात होगा मजिस्ट्रेट
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिले में 13 केंद्र बनाए हैं। प्रत्येक केंद्र पर प्रथम और द्वितीय पाली में मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। एडीएम बागपत को जोनल मजिस्ट्रेट, जबकि तीनों एसडीएम को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया। पर्यवेक्षकों की निगरानी भी रहेगी। जिले में 14 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
मंगलवार को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने परीक्षा की तैयारी के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी है। डीएम ने बताया परीक्षा के लिए बागपत में 13 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें नौ परीक्षा केंद्र ऐसे हैं, जिनमें नौ केंद्र ऐसे हैं, जिनमें द्वितीय पाली की परीक्षा का आयोजन भी होगा। प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। कुल 22 मजिस्ट्रेट प्रथम एवं द्वितीय पाली के लिए केंद्रों पर तैनात किए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की तैनाती रहेगी। इससे पहले ही 25 नवंबर तक आचार संहिता लागू कर दी। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि 13 केंद्रों पर दो पाली में होने वाली परीक्षा में 14654 अभ्यर्थी भाग लेंगे। पहली पाली में 8996 और दूसरी पाली में 5658 अभ्यर्थी भाग लेंगे। डीआईओएस ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा 18 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर साढे 12 बजे और द्वितीय पाली की परीक्षा ढाई बजे से पांच बजे तक होगी।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज, सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी, शीलचंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज बालैनी, इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा, एमएम इंटर कॉलेज खेकड़ा में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
दोनों पाली के अलग-अलग परीक्षा केंद्र
बागपत। बागपत। परीक्षा में अभ्यर्थियों के सामने मुश्किल यह होगी कि दोनों पालियों के परीक्षा केंद्र अलग-अलग बनाए गए हैं। कई अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनके परीक्षा केंद्रों का अंतर 50 किमी से अधिक है। ऐसे में अभ्यर्थियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।