{"_id":"5bdb5cfbbdec2269883767de","slug":"161541102843-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारे की मिसाल रहे कोकब, पश्चिम यूपी की क्षति : सत्यपाल मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईचारे की मिसाल रहे कोकब, पश्चिम यूपी की क्षति : सत्यपाल मलिक
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जम्मू एंड कश्मीर के राज्यपाल सतपाल मलिक ने पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब कोकब हमीद के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोकब हमीद भाईचारे की मिसाल रहे। राजनीति में अब ऐसे लोग नहीं दिखते। बागपत ही नहीं बल्कि यह पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का नुकसान है। बृहस्पतिवार को पटना राज्यपाल पटना के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे । यहां से अमर उजाला के साथ बातचीत में उन्होंने नवाब कोकब हमीद के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोकब हमीद के साथ उनके तीस साल पुराना नाता है। सिर्फ राजनीतिक ही नहीं, बल्कि वह परिवार के सदस्य की तरह थे। कोकब सादगी पसंद थे और हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते थे। राजनीति के नये दौर में ऐसे लोगों की संख्या अब कम ही रह गई है।
विज्ञापन