फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल के लिए उपवास रखा

पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल के लिए उपवास रखा

Mon, 29 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल के लिए उपवास रखा
बड़ौत (बागपत)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले पत्थर मंडी स्थित सांसद कार्यालय पर एक दिवसीय उपवास रखा। बाद में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द मांग पूरी करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलामंत्री लेखपाल संघ विवेक शर्मा व संचालन ललित जैन व सुभाष शर्मा ने किया। वक्ताओं ने बताया कि एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों के पुरानी पेंशन को बंद कर दिया गया और इसके स्थान पर एनपीएस लागू कर दिया। इससे शिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है और इसके विरोध में धरना जारी है। यदि जल्द पुरानी पेंशन को बहाल नहीं किया गया तो आगामी लोकसभा चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वक्ताओं ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सभी संगठन के लोग 26 नवंबर को संसद घेराव भी करेंगे। उपवास कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक नेता राकेश शर्मा, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नवनीत चौधरी, कुलभूषण, राजीव तोमर, विकास मलिक, अजय राज शर्मा, अजयपाल सिंह, संदीप, मनोज नैन, देवेंद्र दांगी, रामकुमार शर्मा, स्वराजपाल दूहू्रण, सत्यपाल राणा, अनुज, दिलबाग चौधरी, जितेंद्र, मनोज, कल्पना शर्मा, तोषी मलिक, संगीता तोमर, अर्चना वशिष्ट, प्रमोद, योगेंद्र पंवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed