फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आवास बनवाने के लिए ब्लॉक पर किया प्रदर्शन

आवास बनवाने के लिए ब्लॉक पर किया प्रदर्शन

Fri, 07 Sep 2018 12:42 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
आवास बनवाने के लिए ब्लॉक पर किया प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। मलकपुर और लोयन के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को ब्लॉॅक मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और आवास बनवाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों की कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई। पीड़ितों ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को काफी संख्या में मलकपुर और लोयन के ग्रामीण ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना है एक माह पूर्व लगातार हुई बरसात से उनके मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अब वे खुले आसमान के नीचे परिवार के साथ दिन गुजार रहे हैं। कई बार विभागीय अफसर मुआयना कर चुके हैं। लेकिन आश्वासन ही दिया जा रहा है। उनकी कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में सूचना पर पहुंचे बीडीओ प्रेमचंद ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके आवासों की जांच कराई जा रही है। जांच में पात्र मिलने पर आवास बनवाए जाएंगे। इसमें लापरवाही नहीं होगी। तब जाकर लोग शांत हुए और अपने घर लौट गए। मांग करने वालों में इंदू, श्रीचंद, फेरू, दीपक, रामपाल, जयवेंद्र, मांगे, नीटू, रविंद्र, आकाश, संजीव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed