{"_id":"5b8d8e2242c792465b68aa19","slug":"161536003618-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस कार्यक्रम कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस कार्यक्रम कराने के निर्देश
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने डीएम को निर्देशित किया जिले में 16 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए विचार शील नागरिक, स्वयं सेवी संस्था, जिला उद्योग बंधु, शैक्षिक एवं सामाजिक संस्थान, जन प्रतिनिधि के सहयोग से गोष्ठी, कार्यक्रम, रैलियां कराई जाएगी। इनके माध्यम से लोगों को ओजोन के बारे में जानकारी देंगे। इसके लिए जागरूकता फैलाई जाएगी। जनपद के इंजीनियरिंग कॉलेज में विशेष रूप से कार्यक्रम निर्धारित किए जाए। कार्यक्रम के आयोजन के लिए धनराशि की व्यवस्था जिला योजनांतर्गत पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण मद में प्राविधानिक बजट से की जाएगी। डीएम को निर्देश कार्यक्रमों के संबंध में रिपोर्ट निदेशक पर्यावरण उत्तर प्रदेश लखनऊ को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन