फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दोघट में पचास लाख से होगा विकास

दोघट में पचास लाख से होगा विकास

Thu, 26 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
दोघट में पचास लाख से होगा विकास
दोघट (बागपत)। दोघट नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर अनुमानित 50 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव पारित किया। इसके अलावा कस्बे को पॉलिथीन व शौच मुक्त कराने पर विचार किया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन बबीता चौधरी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में कस्बे के विकास कार्यों का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया, इसमें सड़क निर्माण, पथ प्रकाश, पेयजल व्यवस्था आदि पर 50 लाख रुपये अनुमानित व्यय करने का प्रस्ताव पारित किया। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर को खुले में शौच से मुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया। निर्णय लिया कि सभी वार्डों का सर्वेक्षण कराकर सभी वार्डों को 15 अगस्त तक खुले में शौच मुक्त किया जाए। कस्बे में जगह चिह्नित कर अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। कस्बे में पॉलिथीन के प्रयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने पर विचार किया। 30 जुलाई को दो बजे कस्बे के व्यापारियों की गोष्ठी होगी। कस्बे में सफाई व्यवस्था पर विचार के बाद निर्णय लिया कि बारिश के मौसम में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर नगर की सफाई कराई जाएगी। संचालन वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार ने किया। इसमें अमित, मुकालतली, रामकली, बिजेंद्र उर्फ लाला, पूनम देवी, संजीव, सतीश पंवार, शाकिर, रतन सिंह, इरफान उर्फ इसरार, घरभरी, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



वारंटी को गिरफ्तार किया
दोघट। पुलिस ने बंजारन पट्टी निवासी राजू पुत्र महावीर सिंह को कोर्ट की अवहेलना करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। थाना पुलिस के अनुसार वह कोर्ट में तारीख पर नहीं पहुंच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता
रमाला। थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय युवती मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं नहीं मिली। पिता ने पड़ोसी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। 15 दिन पहले पड़ोसी युवक को युवती के साथ परिजनों ने पकड़ लिया था और युवक की जमकर पिटाई कर दी थी।

बाइपास पर चलना मुश्किल
दोघट। गांगनौली में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बाइपास का निर्माण हुआ है। यह बाइपास गांगनौली गांव में दोघट-पुसार मार्ग को टीकरी मार्ग से जोड़ता है। इसकी लंबाई 700 मीटर है। मार्ग की सड़क खेतों से काफी ऊंची है। सड़क के दोनों तरफ दीवार निकाली गई थी। बारिश होते ही दीवार गिर गई है। वाहन चालकों को भी खतरा बना हुआ है। भाकियू के ग्राम अध्यक्ष भोपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की।


ग्रामीणों ने लगवाया हैंडपंप
दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग स्थित गैडबरा बस स्टैंड पर हर वर्ष कांवड़ शिविर का आयोजन किया जाता है। इस बार भी कांवड़ शिविर लगेगा। यहां पर लगा सरकारी हैंडपंप खराब पानी दे रहा है। गांव के रामपाल सिंह ने अधिकारियों को शिकायत की थी कि हैंडपंप का रिबोर कराया जाए। जल निगम ने हैंडपंप का रिबोर कराने से हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद रामपाल सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से 300 फीट गहरा रिबोर कराकर हैंडपंप लगवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed