{"_id":"5b54db6d4f1c1bc6508b6535","slug":"161532287853-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित जगह सुनसान, बाजारों में लग रहे फल-सब्जी के ठेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित जगह सुनसान, बाजारों में लग रहे फल-सब्जी के ठेले
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नगर पालिका की ओर से निर्धारित स्थानों पर फल और सब्जियों के ठेले नहीं लग रहे हैं। पूर्व की भांति रोड के बीच में ग्राहकों को सामान दिया जा रहा है। निर्धारित जगह की गई सुनसान है। एसडीएम ने कहा कि अभियान चलेगा। चालान काटने की कार्रवाई होगी। निर्धारित स्थानों पर ही ठेले लगवाएं जाएंगे।
नगर पालिका ने विगत एक सप्ताह तक नगर के बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया और लाल निशान से आगे सामान मिलने पर उसे जब्त किया। एसडीएम ने आदेश दिए थे सब्जी और फल के ठेले एसपी ऑफिस से होते हुए तालाब रोड, पक्का और पांडव मार्ग लगेंगे। बाजार में ठेले मिले तो चालान होगा। एक सप्ताह तक तो कार्य बाजार ठेले कम नजर आए, लेकिन निर्धारित जगह सुनसान पड़ी रही। यहां पर आज एक भी ठेले वाले ने अपना सामान नहीं बेचा है। अभियान खत्म होते ही पूर्व की भांति व्यापारी की दुकानों के सामने ठेले लगे देखे जा सकते हैं। व्यापारी ने भी लाल निशान से आगे सामान रख रहे हैं। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कहा कि जो आदेश जारी हुए हैं, उसके अनुसार ही कार्य होगा। एक-दो रोज में अभियान चलाया जाएगा। जो भी ठेले बाजार में मिलेंगे और लाल निशान से आगे सामान रखा मिलेगा उनका चालान किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका को आदेशित किया जाएगा हर रोज इसके लिए चेकिंग करेंगे।