फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बालिकाओं को आग से बचाव की जानकारी दी

बालिकाओं को आग से बचाव की जानकारी दी

Wed, 20 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बालिकाओं को आग से बचाव की जानकारी दी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जनता वैदिक माडर्न स्कूल में चल रहे आर्य वीरांगना योग एवं जीवन निर्माण शिविर के पांचवें दिन बालिकाओं ने अग्निशमन अधिकारियों की देखरेख में आग बुझाने के तरीके और आग पर काबू पाने के तरीकों का प्रशिक्षण लिया।
शिविर में यज्ञ का आयोजन किया। इससे पूर्व बालिकाओं ने योग और व्यायाम का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षक सुमेधा आर्य ने बालिकाओं को योग का प्रशिक्षण दिया। डॉ धीरज कुमार आर्य ने बालिकाओं को यज्ञ का महत्व बताया। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में आयोजित योग एवं जीवन निर्माण शिविर में करीब 50 से अधिक बालिकाएं भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

शिविर के दूसरे सत्र में डॉ. भोपाल सिंह ने बालिकाओं को श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद शिविर में अग्निशमन अधिकारियों ने बालिकाओं को आग से बचाव के उपाय बताए। इस दौरान रसोई गैस सिलिंडर में आग लगाकर उसे बुझाना सिखाया । दमकल विभाग के विनोद कुमार ने सभी बालिकाओं को आग से बचाव की जानकारी भी दी। शिविर में बृजपाल आर्य, विश्व बंधु शास्त्री, जयपाल सिंह, रिपुदमन सिंह आर्य, रीनू आर्या, राजपाल सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, रवि शास्त्री, श्रीपाल सिंह, मास्टर हरपाल सिंह, सुमेधा आर्य, धर्मवीर सिंह आर्य, विजय सिंह राठी, यशपाल आर्य आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दयानंद बाल विद्या मंदिर में चल रहे जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के शिविर में भी योग का महत्व बताया। इसमें डॉ. धीरज कुमार, धर्मवीर सिंह, विजय सिंह, ब्रजपाल, जयपाल सिह, रिपुदमन, रीनू, राजेंद्र, रामपाल सिंह, श्रीपाल, योगेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed