{"_id":"5b2809474f1c1b6c4d8b7553","slug":"161529350471-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसली में जहरीले पदार्थ के सेवन से तीन पशु मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसली में जहरीले पदार्थ के सेवन से तीन पशु मरे
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
सिरसली गांव में सोमवार को जहरीले पदार्थ के सेवन से तीन पशुओं की मौत हो गई। जबकि एक पशु की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पशुपालन विभाग के चिकित्सकों और राजस्व विभाग की टीम गांव में पहुंची। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को मुआवजा दिलाने की मांग की।
सिरसली गांव में पप्पू पुत्र आशाराम कश्यप के पशुओं ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे पशुओं की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में एक दुधारू भैंस, एक कटिया और एक कटरे ने दम तोड़ दिया। एक भैंस की हालत गंभीर बनी है। पशुपालक ने बताया कि घर में रखे पेस्टीसाइड की शीशी बच्चों से पशुओं को पिलाने वाले पानी के ड्रम में गिर गई, इसे पशुओं को अनजाने में पिलवा दिया । ग्रामीणों ने सूचना प्रशासन के अधिकारियों को दी। इसके बाद पशुपालन विभाग के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रोहित सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी संदीप, पैरावेट संजीव, राजस्व निरीक्षक उमर मोहम्मद, लेखपाल रामपाल यादव, गजेंद्र सिंह आदि मौके पर पहुंचे और पीड़ित पशुपालक से जानकारी ली। पशु चिकित्साधिकारी रोहित सिंह ने कहा किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से पशुओं की मौत हुई है। ग्रामीणों ने पशुपालक को मुआवजा दिलाने की अधिकारियों से मांग की है। इनमें भाजपा नेता हरेंद्र तोमर, ग्राम प्रधान राजू तोमर, धर्मपाल सिंह, रविंद्र तोमर, राजपाल सिंह आदि रहे।