फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिनेन्द्र भगवान की आरधाना ही भव्य सागर से पार लगा सकती है

जिनेन्द्र भगवान की आरधाना ही भव्य सागर से पार लगा सकती है

Thu, 10 May 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
जिनेन्द्र भगवान की आरधाना ही भव्य सागर से पार लगा सकती है
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

वीर संत सागर महाराज ने कहा कि जिनेंद्र भगवान की आराधना से ही भव्य सागर से पार लगा सकता है। बुधवार को दिगंबर जैन अजित नाथ मंदिर मेें आयोजित धर्मसभा मेें वीर संत सागर महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में व्यक्ति लोभ लालच के कारण रुपये के पीछा भाग रहा है, प्रभु आराधना तो दूर है, व्यक्ति को खाने पीने का भी समय नहीं है, दुख में भगवान को याद करता है, यदि अच्छे समय मेें भगवान का स्मरण करते तो दुख आएगा नहीं, अंत मेें मानस आलस्य को त्यागकर भगवान का ध्यान करे, तभी मनुष्य का जीवन सार्थक हो सकता है। इस दौरान विजयेश और विश्व सूर्य महाराज ने विचार व्यक्त किए। संचालन वरदान जैन ने किया। मंगल चरण त्रिसला जैन ने किया। इसमें सुभाष जैन, प्रदीप जैन, सतीश जैन, प्रवीण जैन, अतुल जैन, संजय जैन, संजीव, वकील चंद जैन, विपिन जैन, इंद्राणी, मधु जैन आदि उपस्थित रहे।


बच्चों को दी जाएगी जैन धर्म की शिक्षा
बड़ौत। मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया कि 10 मई को मुनि विहर्ष सागर महाराज के सानिध्य मेें सुबह पांच बजे से ध्यान शिविर और 12 मई को ओके फाउंडेशन के सौजन्य से फ्री चिकित्सा शिविर अतिथि भवन में होगा। 13 मई को शिलान्यास समाज छोटा मंदिर मेें होगी। 20 से 27 मई संस्कार शिविर के माध्यम से बच्चों को जैन धर्म की शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed