फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पालकी और स्वर्ण रथ पर सवार हुए भगवान महावीर

पालकी और स्वर्ण रथ पर सवार हुए भगवान महावीर

Fri, 30 Mar 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
पालकी और स्वर्ण रथ पर सवार हुए भगवान महावीर
बागपत। जिलेभर में भगवान महावीर जयंती धूमधाम से मनाई गई। जैन समाज द्वारा मंदिरों से रथ यात्रा और पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें बैंड बाजे और कलाकारों के माध्यम से श्री जी का गुणगान किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा मंदिरों में श्री जी पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

शहर के अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भगवान 1008 नेमनाथ की वेदी का नवनिर्माण किया गया। वेदी पर 1008 नेमनाथ एवं अन्य तीर्थंकरों की प्रतिमाएं विधि विधानपूर्वक स्थापित की गई। छह बजे पंडित हंसराज जैन एवं पंडित अशोक शास्त्री ने श्री जी का अभिषेक कराया, उसके बाद शांति धारा सौधर्म इंद्र पंकज जैन, अभिषेक जैन द्वारा कराई। मंत्रों द्वारा अष्ट कुमारियों एवं सौभाग्यती स्त्रियों द्वारा वेदी शुद्धि हुई एवं सभी इंद्र-इंद्राणियों ने यागमंडल विधान किया। बाद में पालकी यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्री जी की बोली अनिल कुमार-सुनील कुमार जैन, सारथी श्रीयांश जैन, चवल दीपक जैन-सागर जैन, खजांची का जेके जैन को सौभाग्य मिला। महावीर स्वामी की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ पाली में सवार किया गया। उसके बाद विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा जैन इंटर कॉलेज में समाप्त हुई, जहां पांडुक शिला पर उनका अभिषेक किया गया। अध्यक्ष प्रहलाद जैन, हंसराज जैन, प्रमोद जैन, सुधीर जैन, राकेश मित्तल, पुनीत जैन, पंकज जैन, अभिषेक जैन, राहुल जैन, सुनील जैन, मयंक जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन

अगवाल मंडी टटीरी में भी महावीर जयंती पर प्रभात फेरी निकाली। भंडारे का आयोजन किया गया। धनपाल जैन, प्रवीण कुमार जैन, महेश जैन, सतीश जैन, प्रमोद जैन, सुनील जैन, देवेंद्र मित्तल, राजेश जैन मौजूद रहे। अमीनगर सराय में रथ यात्रा निकाली गई। सौधर्म सभी इंद्रों का चयन लकी ड्रा द्वारा किया गया। सुबह के समय श्री जी का पूजा पंडित धनराज जैन एवं प्रवीण जैन के निर्देशन में हुई। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से स्वर्णरथ में श्री जी को विराजमान कर भव्य शोभा यात्रा निकाली, जो श्वेतामंबर जैन स्थानक पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया। शिखरचंद, संदीप कुमार जैन, विनोद जैन, सुधीर जैन, राकेश जैन, अरुण जैन, दिनेश कुमार जैन, संदीप जैन, ईश्वर जैन, मदनेश जैन, प्रवीण, नवीन जैन, वीरेंद्र जैन, अनिल, सुखवीर सिंह जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed