{"_id":"5abd37394f1c1ba9618b4619","slug":"161522349881-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास-बहू सम्मेलन में महिलाएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास-बहू सम्मेलन में महिलाएं सम्मानित
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। स्वास्थ्य विभाग ने निरपुड़ा गांव में बृहस्पतिवार कोे आर्य समाज मंदिर में सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने कहा कि मासिक बीमारी के समय स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाए। माला डी और आयरन की गोली का समय-समय पर इस्तेमाल किया जाए। सरकार द्वारा दी जा रही सभी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं समय पर टीकाकरण और सभी जांच कराए। इससे जच्चा और बच्चा स्वच्छ रहेगा। कोई भी बीमारी नहीं जकड़ेगी। कार्यक्रम में 150 महिलाओं ने भाग लिया। ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने सभी टीके और जांच करवाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। वहीं बच्चों का वजन और बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए जागरूक किया। इसमें एएनएम रोशन, प्रवीण कुमार, रीना, राजेश, साईन, साजिदा, सुमन, पूनम, सुषमा राणा, नरगिस, स्वाति, पिंकी, ममता, अमृता, मनकेश, सविता, मधु सुषमा मराठा मौजूद रही।
विज्ञापन