{"_id":"5abd37314f1c1bc4618b470d","slug":"161522349873-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का शोषण करने वालों पर कसा जाएगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों का शोषण करने वालों पर कसा जाएगा शिकंजा
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पहली अप्रैल से चालू होने वाले शैक्षिक सत्र में शिक्षकों का शोषण करने वाले शिक्षा विभाग के कर्मियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
बृहस्पतिवार को जेवी इंटर कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के कर्मी आए दिन शिक्षकों को अपमानित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना के शिक्षकों के खातों में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अंशदान नहीं भेजा जा रहा है और प्रतिमाह वेतन भुगतान में अनुदान के होते हुए भी शिक्षकों को समय पर वेतन भुगतान नहीं होता। शिक्षकों के चयन वेतनमान और प्रोन्नत वेतनमान को बेवजह लटकाया जाता है। प्रतिवर्ष मूल्यांकन केंद्रों पर भी कापी जांचने वाले शिक्षकों के भुगतान पर देरी की जाती है। प्रचार मंत्री अजयराज शर्मा ने कहा कि इन तमाम मामलों पर शिक्षक संघ द्वारा तैयार की गई कार्य योजना को पांच अप्रैल से जिला विद्यालय निरीक्षक को बताया जाएगा। इसमें संगठन के जिला संरक्षक इंद्र पाल सिंह, सत्यवीर सिंह आदि रहे।