{"_id":"5aa57e3a4f1c1bae758b4dbb","slug":"161520795194-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी केहर सिंह एकेडमी ने रॉयल क्लब को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी केहर सिंह एकेडमी ने रॉयल क्लब को हराया
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
चौधरी केहर सिंह क्रिकेट एकेडमी पर रविवार को एक दिवसीय टी-20 क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें चौधरी केहर सिंह एकेडमी ने रॉयल क्लब को हराते हुए जीत हासिल की। विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।
आयोजित टी-20 मैच का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डा. आरपीएस तोमर, सचिव डा. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह व कोच विजय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सचिव डा मनीष तोमर ने कहा कि मैच मेें जीत हार एक सिक्के के दो पहलु है। खिलाड़ियों को प्रेम भावना से खेल खेलना चाहिए। मैच में चौधरी केहर सिंह एकेडमी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए। जिसमें मोहम्मद आसिफ ने 60, हिमांशु ने 20 रनों का योगदान दिया। रॉयल क्लब की तरफ से हिमांशु तोमर ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल क्लब की टीम 150 रन ही बना पायी। जिसमें वाजिर ने 40 व विवेक ने 30 रन बनाएं। चौधरी केहर सिंह एकेडमी की ओर से हिमांशु पंवार ने 5 विकेट व मनीष तोमर ने तीन विकेट लिए। कोच विजय तोमर ने बताया कि मैन ऑफ दा मैच हिमांशु पंवार को चुना गया। एंपायर अनुज व धीरज व स्कोरर दीपक कश्यप रहे। विजेता टीम को अध्यक्ष प्रोफेसर डा आरपीएस तोमर व सचिव डा मनीष तोमर ने सम्मानित किया।