{"_id":"5a9afb8a4f1c1bd04b8b8b11","slug":"161520106378-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबी नील गाय, निकालने में विफल हुए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबी नील गाय, निकालने में विफल हुए ग्रामीण
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
शुक्रवार देर शाम एक नील गाय जंगल का रास्ता भटककर बिजरौल गांव के तालाब में जा घुसी। काफी मशक्कत के बाद जब नील गाय नहीं निकल पाई तो ग्रामीणों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे भी विफल हो गए। सूचना पर वन दरोगा आंसु चौधरी, वन कर्मी मनोज और विकास मौकेे पर पहुंचे और नील गाय को निकालने में जुटे गए। जब वन कर्मियों ने कुछ ग्रामीणों से नील गाय को निकालने में मदद का आग्रह किया तो वे गाली-गलौच और अभद्रता पर उतारू हो गए। इससे हंगामा हो गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत किया। बाद में नील गाय को कड़ी मशक्कत के बाद निकालकर जंगल मेें छोड़ दिया। वन दरोगा आंसु चौधरी ने कहा ग्रामीणों से नील गाय को निकालने के लिए मदद मांगी थी, लेकिन वे अभद्रता करने लगे। उधर वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने कहा कर्मचारियों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में पुलिस प्रशासन से मदद मांगी की जाएगी।