फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रिकवरी में मलकपुर मिल ने तोड़ा रिकॉर्ड

रिकवरी में मलकपुर मिल ने तोड़ा रिकॉर्ड

Thu, 01 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
रिकवरी में मलकपुर मिल ने तोड़ा रिकॉर्ड
बागपत। नए पेराई सत्र में भले ही मलकपुर चीनी मिल गन्ने के भुगतान में फिसड्डी हो, लेकिन रिकवरी के मामले में चीनी मिल ने जिले में पहले पायदान पर चल रही है। चीनी मिल की दैनिक रिकवरी 11.35 प्रतिशत तक पहुंच गई, जबकि औसत रिकवरी नौ प्रतिशत पर है। अब तक की जिले की रिकवरी का औसत 9.15 प्रतिशत है, जबकि पिछले वर्ष 27 फरवरी तक चीनी की रिकवरी का औसत 8.67 था। यानि पिछले साल के सापेक्ष इस बार दैनिक और औसत रिकवरी का प्रतिशत बढ़ गया है। औसत प्रतिशत का आंकड़ा सत्र के खत्म होने तक 10 प्रतिशत के पार हो जाने की उम्मीद है। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि मलकपुर चीनी मिल का परता अभी सबसे बेहतर है। किसानों ने बेहतर फसल का उत्पादन किया है। किसानों ने सही बीज का चयन किया और साफ-सुथरा गन्ना चीनी मिल तक पहुंचाया, जिससे रिकवरी बढ़ी है।
विज्ञापन


पेराई सत्र 2017-18 का चीनी परता
चीनी मिल परता दैनिक औसत
मलकपुर 11.35 9.00
रमाला 10.25 9.08
बागपत 10.75 9.37

पेराई सत्र 2016-17 का चीनी परता
चीनी मिल परता दैनिक औसत
मलकपुर 08.77 10.15
रमाला 08.70 9.90
बागपत 8.55 9.50


गन्ना खरीद में भी नया कीर्तिमान
बागपत। जिले की तीनों चीनी मिलों का रिकॉर्ड देखें तो इस बार गन्ना खरीद में भी नया रिकॉर्ड बनाया। 27 फरवरी तक के आंकडे़ देखें तो अब तक 152.40 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की, इनमें अकेले मलकपुर चीनी मिल ने 94.84 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की। जबकि पिछले पेराई सत्र में 27 फरवरी तक का आंकड़ा देखें तो सिर्फ 118 लाख क्विंटल गन्ने की ही खरीद हुई । तब मलकपुर चीनी मिल ने 62.94 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की।
विज्ञापन


शीरा उत्पादन में भी नया रिकॉर्ड
बागपत। चीनी का ही नहीं बल्कि इस बार शीरे के उत्पादन में भी नया रिकॉर्ड बना है। पेराई सत्र 2016-17 में मलकपुर चीनी मिल का शीरा उत्पादन का 27 फरवरी तक का प्रतिशत 4.75 था, जबकि इस बार यह 5.18 प्रतिशत पर पहुंच गया है। रमाला चीनी मिल में दोनों पेराई सत्र का प्रतिशत लगभग बराबर है, यही स्थिति बागपत चीनी मिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed