{"_id":"5a7df5124f1c1bb3208b85ea","slug":"161518204178-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौजिजाबाद नांगल में छह बीघा ईंख जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौजिजाबाद नांगल में छह बीघा ईंख जली
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजिजाबाद नांगल में छह बीघा फसल जली
दोघट। मौजिजाबाद नांगल के जंगल में हाइटेंशन विद्युत लाइन के तार आपस में टकराने से किसान की छह बीघा ईंख जल गई। इससे नाराज किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की।
किसान पदम मौजिजाबाद नांगल गांव का रहने वाला है। उसके खेतों के ऊपर से हाइटेंशन विद्युत लाइन गुजरती है। यह विद्युत लाइन पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है और तार ढीले होकर नीचे लटक रहे है। शुक्रवार को लाइन के तार ढीले होने के कारण आपस में टकरा गए और तारों से उठी चिंगारी नीचे ईंख के खेत में जा गिरी। जिससे गन्ने के खेत में आग लग गई। आग की सूचना पर काफी संख्या में किसान वहां पहुंचे और पानी, मिट्टी आदि डालकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक किसान की छह बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी। किसानों का कहना है कि कई बार विद्युत अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया गया, लेकिन जर्जर लाइन के तार नहीं बदले गए। उन्होने चेतावनी दी कि यदि जर्जर लाइन के तार नहीं बदले गए तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।