{"_id":"5a7ca56a4f1c1ba3268b918d","slug":"161518118250-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारथी-4 व्यवस्था लागू, लाइसेंस के लिए घर बैठे करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारथी-4 व्यवस्था लागू, लाइसेंस के लिए घर बैठे करें आवेदन
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के लिए जिले में बृहस्पतिवार से सारथी-4 व्यवस्था लागू हो गई। आवेदक अब घर से ही ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके प्रिंट लेकर परिवहन कार्यालय जाएंगे। इसके बाद बायो मैट्रिक टेस्ट होगा। रोजाना एक सौ ड्राइविंग लाइसेंस का लक्ष्य दिया। इससे अधिक आवेदन करने पर अभ्यर्थियों को अगली तिथि दी जाएगी।
परिवहन कार्यालयों में लाइसेंस बनवाने के लिए अभ्यर्थियों को चक्कर काटने पड़ते थे। सारथी-चार व्यवस्था से अब तमाम झंझटों से निजात मिलने की उम्मीद बंधी है। एआरटीओ प्रशासन आरपी मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार से नई व्यवस्था लागू हो गई है। अभ्यर्थी अब विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करेंगे। इसके प्रिंट और मूल प्रमाणपत्र के प्रिंट के साथ एआरटीओ कार्यालय जाएंगे। आवेदन के दौरान ही उन्हें एआटीओ कार्यालय पर टेस्ट की डेट मिलेगी। लर्निंग और नियमित लाइसेंस की रोजाना का लक्ष्य एक सौ-एक सौ लाइसेंस रखा गया है। इससे अधिक आवेदन होने की स्थिति में अगले दिन का समय दिया जाएगा। यह व्यवस्था ऑनलाइन रहेगी। पहले दिन कोई अभ्यर्थी नई व्यवस्था से लाइसेंस बनवाने नहीं पहुंचा।
अभी तक सारथी-2 पर चल रहा था काम
बागपत। अभी तक परिवहन कार्यालयों में सारथी-2 से काम चल रहा था। इस पर कार्य रोके जाने और सारथी-4 के क्रियान्वयन का कार्य का संचालन मुख्य डाटाबेस में पोर्ट किए जाने की कार्यवाही एनआईसी दिल्ली से संचालित की जाएगी।