फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जो सेवाएं हैं, बस वही बेहतर हो जाए

जो सेवाएं हैं, बस वही बेहतर हो जाए

Fri, 02 Feb 2018 01:33 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
जो सेवाएं हैं, बस वही बेहतर हो जाए
बागपत। स्वास्थ्य को लेकर बजट में कई घोषणाएं की गई है। इनमें से जिले के हिस्से में क्या आएगा, यह तो भविष्य में ही पता चलेगा। लेकिन लोगों का कहना है कि जो स्वास्थ्य सुविधाएं हैं, वही बेहतर हो जाए तो तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन

बजट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा पर छूट बढ़कर 50 हजार कर दी गई है। गरीबों को मुफ्त में डायलिसिस की सुविधा होगी। हर तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज बनाना सुनिश्चित किया जाएगा। 24 नए मेडिकल खोले जाने का एलान किया गया। इन घोषणाओं में जिले के हिस्से में क्या आएगा, यह तो भविष्य में ही स्पष्ट होगा। लेकिन जिले की स्वास्थ्य सेवाएं खराब हैं। एक सौ बिस्तर का महिला अस्पताल बनकर तैयार है। तीन बार उद्घाटन हुआ, लेकिन अब तक इससे आम आदमी को लाभ नहीं हुआ। नर्सिंग होम चलाने वाले डा. शुचि नैन कहती हैं कि जो संसाधन और सुविधाएं हैं उन्हें बेहतर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह हुई घोषणाएं
-हर तीन संसदीय क्षेत्रों में एक मेडिकल कॉलेज खोलना।
-टीबी के मरीजों को पूर्व से मिलते आ रहे फ्री इलाज के साथ डाइट के लिए हर महीने 500 रुपये मिलेंगे।
-हेल्थ बीमा के लिए मिलने वाली 30 हजार रुपये की धनराशि को बढ़ाकर पांच लाख रुपये किया गया।
-देश भर में सवा लाख अरोग्य स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे।
-24 नए मेडिकल कॉलेज देश भर में खोले जाएंगे।

चिकित्सकों और आमजन को यह थी उम्मीद
-स्वास्थ्य बजट जो 1.5 फीसदी से बढ़ाकर कम से कम दस फीसदी हो।
-दवाओं के दाम 50 प्रतिशत कम किए जाएं।
-स्वास्थ्य से जुड़ती जांच मशीनें और उपकरणों में टैक्स कम हो, जिससे वह सस्ती हों।
-मौजूदा अस्पतालों में चिकित्सकों और स्टाफ की कमी को दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed