{"_id":"5a70d0574f1c1b80268b769d","slug":"161517342807-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी लाइन का खंभा टूटकर गिरने से मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी लाइन का खंभा टूटकर गिरने से मची भगदड़
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मेन गेट के पास मंगलवार को अचानक एलटी लाइन का विद्युत खंभा टूटकर गिरने से वहां से गुजर रहे छात्र-छात्राओं में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने भागकर जान बचाई।
मंगलवार की दोपहर काफी संख्या में छात्र-छात्राएं गांधी रोड से गुजर रहे थे, तभी दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मेन गेट के पास एलटी लाइन का पोल टूटकर गिर गया, जिससे छात्र-छात्राओं और आम जनों में भगदड़ मच गई। कई छात्र-छात्राओं ने वहां से भागकर जान बचाई। गनीमत रही कि विद्युत पोल वहां से गुजर रही विद्युत लाइन पर अटक गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने इसकी सूचना निगम के अफसरों को दी लेकिन सूचना के घंटों बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित लोगों और छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देखकर अवर अभियंता आलोक कुमार ने सरकारी कर्मचारियों को मौके पर भेजा, तब जाकर हंगामा शांत हुआ। अवर अभियंता आलोक ने कहा पोल जर्जर होने के कारण टूट गया था, उसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।