फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नववर्ष भी छोड़े बुराई - विराग सागर

नववर्ष भी छोड़े बुराई - विराग सागर

Tue, 02 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
नववर्ष भी छोड़े बुराई - विराग सागर
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आचार्य विराग सागर महाराज और मुनि विहर्ष सागर महाराज ने 82 साधु संतों सहित सोमवार को हस्तिनापुर के लिए मंगल विहार किया। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन अमति राणा और आचार्य विराग सागर महाराज ने गांधी रोड चौराहे पर कीर्ति स्तंभ का शिलान्यास भी किया।
विहार से पूर्व दिगंबर जैन समाज समिति के तत्वावधान में अतिथि भवन में आयोजित धर्मसभा में आचार्य विराग सागर महाराज ने कहा कि नव वर्ष 2018 में आज हम प्रवेश कर रहे हैं। हमें इस नव वर्ष से अपने भीतर की सभी बुराइयों को छोड़ने का संकल्प लेना चाहिए। बुराइयां तो व्यक्ति से बहुत होती है, लेकिन वे एक-एक कर दूर की जा सकती है। अच्छाई अवश्य ग्रहण करनी चाहिए। जैसे कि यदि हम देव दर्शन नहीं करते तो प्रयास करें कि नववर्ष में एक बार भगवान के दर्शन के बाद ही अपने कारोबार को प्रारंभ करें। इसके अलावा यदि हमारे भीतर नशा, धूम्रपान आदि किसी भी प्रकार की बुराई है तो हमें नव वर्ष की भीतर उससे बचना है। धर्म सभा में मुनि विहर्ष सागर महाराज ने भी विचार व्यक्त किए। विहार करने से पहले उन्होंने नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा के साथ गांधी रोड चौराहे पर कीर्ति स्तंभ का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर समाज समिति के अध्यक्ष प्रवीन जैन, मंत्री अतुल जैन, श्रवण जैन, वरदान जैन, अंकुर जैन, सुभाष जैन, प्रदीप जैन, रमेश जैन, आलोक मित्तल, सुरेंद्र जैन, राकेश सभासद, सतीश वीर बहादुर, सुरेश जैन, अशोक जैन आदि रहे।
विज्ञापन



बिनौली में 82 साधुओं के संघ के प्रवेश पर स्वागत
बिनौली (बागपत) । बनौली में पहली बार इतने बड़े साधुओं के संघ पर सोमवार को जैन समुदाय के लोगों ने जैन साधु और संतों का स्वागत किया। 82 साधुओं के संघ को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ जमा रही और पूरा नगर दुल्हन की तरह सजाया । जोरदार स्वागत करने वालों में ब्रहमचारी अतुल भैया, श्रवण जैन, अशोक जैन, राकेश जैन, गौतम चंद जैन, सत्यप्रकाश गोयल, सचिन जैन, आदिश जैन, जिवेंद्र, विशाल जैन, मोहित जैन, मनोज जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed