{"_id":"5a468fac4f1c1b0f788b59e2","slug":"161514573740-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पर कार्रवाई की मांग
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरकावदा गांव के प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बागपत। दरकावदा प्रधान को पद से हटाने के लिए दस ग्राम पंचायत सदस्य सहित ग्रामीण डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे। प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने की मांग की गई। उन्होंने प्रधान पर विकास कार्यों में गड़बड़ी के आरोप लगाए।
गांव के ग्रामीण शुक्रवार को विकास भवन पहुंचे। ग्राम पंचायत सदस्य जुल्फकार, महबूब, राजेश, अजय, खैरूनिशा, सुमन, संजीव, जयवीर, जयपाल, मौजीराम ने प्रधान पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई। बताया कि आज तक कोई भी बैठक नहीं की गई है। नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। गांव के विकास कार्यो और आय-व्यय का ब्योरा ग्राम पंचायत सदस्यों को नहीं दिया है। शौचालय की धनराशि में धांधली की गई है। घटिया सामग्री से निर्माण कराया गया है। शौचालयों के नाम पर धनराशि में गोलमाल किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी से कार्रवाई करते हुए अविश्वास प्रस्ताव पारित करने की मांग की। डीपीआरओ संजय कुमार यादव ने बताया कि शिकायत की जांच कराने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पूर्व प्रधान इस्लाम, पूर्व प्रधान सईद, महबूब, जाकिर, सलीम, फारूक, बॉबी धामा, सलीम, अंकुश, जावेद, सद्दाम ग्रामीण मौजूद रहे।