फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीएम के सामने महिलाओं का अपमान हुआ : शोकेंद्र तोमर

सीएम के सामने महिलाओं का अपमान हुआ : शोकेंद्र तोमर

Mon, 25 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
सीएम के सामने महिलाओं का अपमान हुआ : शोकेंद्र तोमर
बागपत। सपा नेता और अर्जुन अवार्डी पहलवान शोकेंद्र तोमर ने कहा बागपत मिल को विस्तारीकरण की जरूरत है। भाजपा किसानों के नाम पर राजनीति कर रही है। सपा की सरकार इस पर कार्य होगा। मुख्यमंत्री की सभा में महिलाओं का अपमान हुआ है। जिले के लिए कोई नई घोषण नहीं की।
विज्ञापन

सपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा उन्होंने रमाला की सभा में मुख्यमंत्री योगी ने जो पूर्व की सरकार की जो गलतियों को गिनाया है। हमारी सरकार ने जो योजनाएं चलाई उस पर ही सरकार काम कर रही है। उनकी सरकार में पश्चिम के बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ के युवाओं को सबसे ज्यादा रोजगार दिया। टॉप तीन में बागपत का नाम शामिल रहा। मुख्यमंत्री ने जिले के लिए कोई नई घोषणा नहीं की। जनता हताश और उदास है। जिले की राजनीति में आज तक किसी भी पार्टी की सभा में महिलाओं के साथ अभद्रता हुई, लेकिन भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री की सभा में महिलाओं के साथ जो हुआ उसे सब जानते हैं। यमुना का पुल का एक वर्ष पहले उद्घाटन किया , उस पर अभी तक काम शुरू नहीं किया है। बागपत मिल के विस्तारीकरण के लिए आंदोलन चलाया जाएगा। सरकार आई तो सबसे पहला आदेश मिल के लिए ही होगा। जल्द आंदोलन की रुपरेख तैयार की जाएगी। उनके साथ डॉ. शकील अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed