फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सड़क दुर्घटना में बड़ौत के लोहा व्यापारी की मौत

सड़क दुर्घटना में बड़ौत के लोहा व्यापारी की मौत

Thu, 21 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बड़ौत के लोहा व्यापारी की मौत
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश के पलवल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में नगर के लोहा व्यापारी और उसके कार चालक की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। उसका शव अभी यहां घर नहीं पहुंचा है। परिवार के लोग इंतजार कर रहे हैं।

राजीव (44) पुत्र पुष्कर जैन बड़का रोड बड़ौत का रहने वाला था। वह लोहा व्यापारी है। वह बुधवार की तड़के ढाई बजे पलवल लोहा व्यापार के संबंध में बड़ौत से अपनी बुलेरो कार के चालक मोमिन निवासी बावली के साथ चला था। जब वह हाईवे पर पलवल के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें राजीव और चालक मोमिन (40) की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। राजीव की पत्नी राखी जैन का रोते बुरा हाल है। उनके परिजन उसे ढाढ़स बंधाने में लगे हैं, उसके एक लड़का और एक लड़की है। अभी तक दोनों के शव यहां नहीं पहुंचे थे। उनके परिजन इंतजार कर रहे हैं। उधर, कोताना रोड पर श्यामो पत्नी वेद पाल निवासी आजाद नगर को एक अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। लोगों ने वाहन को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन हाथ नहीं लग सका। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed