{"_id":"5a2ede3a4f1c1b4e718b896a","slug":"161513020986-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सिक्योरिटी प्रतियोगिता में नंदनी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सिक्योरिटी प्रतियोगिता में नंदनी प्रथम
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को साइबर सिक्योरिटी विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेताओं को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।
आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, मैनेजर विक्रम तोमर और रणपाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर क्राइम की जानकारी दी और उससे बचने के तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने कहा थोड़ी सी जानकारी और जागरूकता से आप इस तरह के क्राइम का शिकार होने से बच सकते हैं। इसके बाद साइबर सिक्योरिटी विषय पर प्रतियोगिता हुई। इसमें स्टेनोग्राफी तकनीक से कैसे जरूरी फाइलों को सुरक्षित रखा जा सकता है, फेस बुक, इंस्टाग्राम, टिवटर जैसी वेबसाइटों पर किसी तरह के साइबर अटैक हो सकते हैं आदि प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में नंदनी प्रथम, आकांशा द्वितीय और भव्य तृतीय रहा। विजेताओं को डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। संचालन रणपाल सिंह ने किया।