फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वोट डालने से सिर्फ नेताओं की बदलती है किस्मत

वोट डालने से सिर्फ नेताओं की बदलती है किस्मत

Thu, 30 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
वोट डालने से सिर्फ नेताओं की बदलती है किस्मत
बड़ौत (बागपत)। दिनभर मशक्कत के बाद दो वक्त की रोटी का जुगाड़ रखने वालों में मतदान के प्रति उदासीनता दिखी। दिल्ली बस स्टैंड पर चाय की ठेली पर खडे़ संजीव और उसकी पत्नी बबीता ने दोपहर तक मतदान नहीं किया। संजीव ने कहा कि पहले काम, मतदान तो बाद में करेंगे। मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाले राजू कहते है कि सुबह से ही रिक्शा चलाकर दो रोटी का जुगाड़ कर रहे हैं। रोटी का इंतजाम होने के बाद मतदान करेंगे। वहीं पंचमुखी मंदिर कोताना रोड के पास शकरकंद की ठेली पर खडे़ युवक सोनू ने कहा पिता जगदीश व मां राजकली बीमार हैं। दो छोटे भाई दीपक और आंसू के पालन, पढ़ाई और बीमार लोगों का इलाज कराने की जिम्मेदारी मेरी है। यदि मजदूरी और ठेली नहीं लगाई जाएगी तो परिवार कैसे चलेगा। मतदान करने से मुझे क्या फायदा। नेता जीत जाते हैं, उनकी किस्मत बदलती है। जब हम मेहनत करेंगे तो हमारी किस्मत बदलेगी। इसके अलावा अन्य कई लोग खेतों में मजदूरी, गेहूं की बुवाई और सिंचाई में काम करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed