फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पदक विजेताओं को सम्मानित किया

पदक विजेताओं को सम्मानित किया

Sat, 23 Mar 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
पदक विजेताओं को सम्मानित किया
खेल स्पर्धाओं में पदक विजेताओं को सम्मानित किया
विज्ञापन

बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में किड्स कार्निवाल का शुभारंभ किया गया। कक्षा यूकेजी से कक्षा पांच तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। हर्डल रेस, स्पून, बैग और शटल रेस की स्पर्धाएं हुईं। इन स्पर्धाओं में विजयी खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया।
किड्स कार्निवल का शुभारंभ प्रबंधक अजय गोयल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने सभी छात्रों को खेलों की विशेषताएं बताई और इसमें प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इसके बाद बालक वर्ग की किड्स हर्डल रेस में कक्षा दो के हर्षत ने गोल्ड, अनंत ने सिल्वर, अर्चित ने ब्रांज मेडल जीता। स्पून रेस में कक्षा पांच के शिवांशु ने गोल्ड, अथर ने सिल्वर और शिवम ने ब्रांज मेडल जीता। बैग रेस में कक्षा पांच के अभिनव ने गोल्ड, अर्णव ने सिल्वर, शुकांत ने ब्रांज मेडल जीता। शटल रन स्पर्धा में कक्षा तीन के शादिक ने गोल्ड, कक्षा तीन के लक्की ने सिल्वर और कक्षा दो हर्षित ने ब्रांज मेडल जीता। बालिका वर्ग की हर्डल रेस में कक्षा दो से प्रियांशी ने गोल्ड, अग्रिमा ने सिल्वर, रिद्म और अनन्या ने संयुक्त से ब्रांज मेडल जीता। स्पून रेस में कक्षा चार से रितिका ने गोल्ड, कक्षा पांच से शगुन ने सिलवर, कक्षा पांच से ही सुहाना ने ब्रांज मेडल जीता। बैग रेस में कक्षा पांच से प्रियांशी ने गोल्ड, शगुन ने सिल्वर, कक्षा चार से अनिका ने ब्रांज मेडल जीता। शटल रन में अग्रिमा ने गोल्ड, अनन्या ने सिल्वर, कक्षा तीन से दीक्षा ने ब्रांज मेडल जीता। राजीव, सुमित, संजय, बबलेश, आशीष, कृष्ण, सुचित्रा, वर्षा, राखी, नाजिश, शिबा, शिखा, सुमालिया का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed