फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रालोद ने एसपी दफ्तर के घेराव की तैयारी शुरू की

रालोद ने एसपी दफ्तर के घेराव की तैयारी शुरू की

Fri, 01 Sep 2017 01:20 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
रालोद ने एसपी दफ्तर के घेराव की तैयारी शुरू की
बागपत। शहर के मोबाइल शोरूम में हुई चोरी का एक माह बाद भी खुलासा न होने पर व्यापारियों और रालोद नेताओं ने रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा चार सितंबर को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में एसपी दफ्तर का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

रालोद के पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने यहां पहुंचकर व्यापारियों से बातचीत की। पूर्व विधायक ने कहा चोरों ने एसपी दफ्तर और कोतवाली के पास कितनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इसको लेकर जरा भी गंभीर नहीं है। एक माह बीत जाने के बाद भी सामान बरामद नहीं कर पाई है। रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने भी जनपद में बढ़ते अपराध पर रोष प्रकट किया। चार सितंबर को एसपी दफ्तर का घेराव किया जाएगा। इसमें व्यापारी नेता नंदलाल डोगरा, सुरेंद्र वर्मा, संजय रूहैला, राजीव गुप्ता, कुलभूषण जैन, विक्की चौधरी, अजय जैन, पंकज जैन, प्रेम गुलयानी, विनीत जैन, पीयूष जैन, भूरू सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन


जयंत चौधरी के कार्यक्रम को लेकर बैठक आज
बागपत। रालोद कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें नगराध्यक्ष भूरू सभासद ने बताया मोबाइल शोरूम चोरी का खुलासा न होने के कारण रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में एसपी दफ्तर का घेराव करेंगे। शुक्रवार को कार्यालय में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। ओमबीर ढाका ने सपा सरकार में हाईवे निर्माण में हरे-भरे पेड़ों को काट दिया, मकान तोड़कर लोगों को बेघर कर दिया। भाजपा सरकार चुनावी मुद्दा बनाकर देश और प्रदेश में सरकार बनाई। योगेंद्र, अजहर, अमित, कलीम, सतेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed