{"_id":"59a1d2d04f1c1bce318b4a5f","slug":"161503777488-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की हकीकत जानेंगे पांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की हकीकत जानेंगे पांडा
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले के नोडल अधिकारी बनाए गए देबाशीष पांडा दो दिन तक भ्रमण कर यहां विकास कार्यों की हकीकत जानेेंगे। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी 28 अगस्त को विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद मॉडल बालिका इंटर कॉलेज टांडा, कोताना पॉलीटेक्निक छात्रावास, रमाला थाने और सीएचसी बड़ौत का निरीक्षण करेंगे। 29 अगस्त को तहसील बागपत, नगर पालिका बागपत, ग्रामीण पेयजल योजना काठा में निर्माणाधीन टंकी का निरीक्षण और छपरौली विकास खंड के गांव सोंटी में विकास कार्यो का निरीक्षण करेंगे।
हिंडन नदी किनारे लगाए 125 पौधे
दोघट। तवेलागढ़ी गांव में वन विभाग बागपत ने हिंडन नदी के किनारे 125 पौधो का रोपण कराया। इस अवसर पर वन रेंजर राजपाल ने बताया कि विभाग ने नदी के किनारे खाली पड़ी भूमि पर पौधे लगाने का कार्यक्रम शुरू किया है। नदी के किनारे क्षेत्र के सभी गांवों में पौधा रोपण किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजीव कुमार ने की। इस अवसर पर दीपक सिरोही, दिनेश शर्मा, चंद्रपाल, हरपाल आदि का सहयोग रहा।