{"_id":"5999e9c64f1c1b28388b47af","slug":"161503259078-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी टिकैत की पुण्यतिथि पर पौधे लगाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी टिकैत की पुण्यतिथि पर पौधे लगाने का लिया संकल्प
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
चंदनहेड़ी गांव में रविवार को किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता चौधरी बलजोर सिंह मलिक के आवास पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय व सुरेंद्र चौहान तुगाना ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि आज दुर्भाग्यवश जरूरत न होने हुए भी बड़ी बेदर्दी से वृक्षों का अवैध कटान किया जा रहा है। यह मानव जीवन के अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा है। इसलिए सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए। क्योंकि, पेड़ो से जहां पर्यावरण को शुद्ध बनाया जा सकता है, वहीं पेड़ मनुष्य को आक्सीजन, लड़कियां व फल के अलावा छाया देते हैं। इस अवसर पर समाजसेवियों ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जयवीर मलिक, रजनीश यादव, आकाश, लव राणा, माखन लाल वर्मा शामिल रहे।