{"_id":"596e66324f1c1bc9228b469c","slug":"161500407346-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न समस्याओ को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तहसील पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न समस्याओ को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तहसील पर प्रदर्शन
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत(बागपत)। कांग्रेस हाईकमान के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
ज्ञापन में मांग उठाई कि यूपी व केंद्र सरकार बढ़ती महंगाई को रोक नहीं पा रही है। दोनों सरकारों ने चुनाव में जनता से किये वादे भी पूरे नहीं किये है। प्रधानमंत्री एवं सरकार में जो अब लोग हैं उन्होंने 2 करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन यह वादा भी पूरा नहीं हुआ है। कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चली है। प्रतिदिन महिलाओं, हत्याओं, अपहरण, डकैतियां आदि की वारदातें हो रही हैं। जनता की मूलभूत आवश्यकताएं राशन कार्ड, विकलांग, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन आदि तक नहीं बन पाई हैं। स्वास्थ्य सेवाएं भी ठप है। वहीं स्वच्छता की बात भी सरकार बहुत कर रही है लेकिन, बागपत जनपद के किसी भी बस स्टैंड पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण तक नहीं किया गया है और न ही शिक्षा का स्तर में सरकारी स्कूलों में कोई सुधार हुआ है और न ही किसानों को कृषि की लागत के अनुसार मूल्य नहीं दिया जा रहा है। किसानों के सभी कर्जे माफ करने की बार-बार घोषणा की गई। लेकिन, वह हवाई साबित हुई। यही हाल बिजली का है। जीएसटी को जिस तरह से जल्दबाजी में सरकार ने लागू किया। इससे सभी व्यापारी, आम जनता त्रस्त है। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में राजपाल शर्मा, प्रदीप शर्मा, नरेश वाल्मीकि, लता चौधरी, वेदप्रकाश उपाध्याय, सहेंद्र पाल, सुभाष भारद्वाज, सतेंद्र, राहुल, रणवीर, सहेंद्रपाल, सुभाष शर्मा, देवदत्त, रत्न, शौराज, भोपाल आदि उपस्थित रहे।