{"_id":"59418f924f1c1b2f7b8b473d","slug":"161497468818-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम से मिले सीनियर सिटीजन्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम से मिले सीनियर सिटीजन्स
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर बावली चुंगी स्थित रोडवेज की भूमि पर बस स्टैंड और विभागीय आदेश के अनुपालन में बसों का संचालन न कराने पर आक्रोश जताया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हरपाल सिंह, सचिव प्रीतम सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह, संजय राणा ने डीएम से मिलकर रोडवेज की भूमि पर मिट्टी डलवाने, यात्री शेड की मरम्मत कराने, पानी और सफाई व्यवस्था और चुंगी के निकट अवैध कब्जा हटाने की समस्या रखी। उन्होंने रोडवेज की भूमि से बसों के संचालन से दिल्ली - सहारनपुर मार्ग पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सकती है। उन्होंने किशनपुर से छपरौली संपर्क मार्ग पर साक्ष्य प्रस्तुत किए और पांच बसों के चलवाने की मांग की। बड़ौत से आईएसबीटीसी तक बस चलाने का मुद्दा उठाया। डीएम ने आरएम मेरठ को बस चलवाने के निर्देश दिए और कहा 15 जून से बड़ौत से सुबह छह बजे आईएसबीटीसी के लिए रवाना होगी। मलकपुर चीनी मिल से गन्ना भुगतान कराने की मांग की।