{"_id":"64aefbf65563c1ff5d038de4","slug":"1610-candidates-will-give-10th-and-12th-supplementary-examination-at-three-examination-centers-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-3159-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तीन परीक्षा केंद्रों पर 1610 परीक्षार्थी देंगे 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तीन परीक्षा केंद्रों पर 1610 परीक्षार्थी देंगे 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा
Thu, 13 Jul 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाओं में तीन केंद्रों पर 1610 परीक्षार्थी शामिल होंगे। विद्यालयों में 17 जुलाई से 22 जुलाई तक पूरक परीक्षाएं कराई जाएगी। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
सीबीएसई की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 10वीं की परीक्षाएं 17 जुलाई से 22 जुलाई तक और 12वीं की कक्षा के सभी विषयों की परीक्षा 17 जुलाई को ही संपन्न कराई जाएगी। 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगी। सीबीएसई बोर्ड की कॉअर्डिनेटर रचना जौहर ने बताया कि जिले में सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा के लिए सर्वोदय पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी, इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा और जौहर पब्लिक स्कूल बड़ौत को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। तीनों परीक्षा केंद्रों पर 10वीं के 514 और 12वीं के 1096 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। इनमें सर्वोदय पब्लिक स्कूल में 10वीं के 169 और 12वीं के 308, इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में 10वीं के 141 और 12वीं के 347 और जौहर पब्लिक स्कूल में 10वीं के 204 और 12वीं के 441 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।