फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   16 lakh population, only 34 thousand downloaded Arogya Setu App

जिले की आबादी 16 लाख, अब तक सिर्फ 34 हजार ने डाउनलोड किया आरोग्य सेतू एप

Tue, 14 Apr 2020 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
16 lakh population, only 34 thousand downloaded Arogya Setu App
डीएम शकुंतला गौतम - फोटो : BAGHPAT
मदन बालियान
विज्ञापन

बागपत। कोरोना वायरस के संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोग्य सेतु मोबाइल एप डाउनलोड करने का आह्वान किया है। एप के जरिए संक्रमित लोगों की लोकेशन को ट्रैक करने की कवायद की जा रही है। इस प्लेटफार्म के जरिए पता चल सकेगा कि यूजर्स मरीजों के संपर्क में है या नहीं। यूपी में नोएडा के मोबाइल यूजर्स एप को डाउनलोड करने में प्रदेश में पहले स्थान पर हैं। बागपत की बात करें तो वर्तमान साल में अनुमानित जनसंख्या 16 लाख 27 हजार 328 है, लेकिन अभी तक केवल 34 हजार 873 लोगों ने ही यह एप डाउनलोड किया है। आबादी के लिहाज से यह सिर्फ 2.14 प्रतिशत है। प्रदेश में अब तक सिर्फ दो प्रतिशत लोगों ने ही यह एप डाउन लोड किया है। डीएम शकुंतला गौतम का कहना है कि अधिक से अधिक लोगों को मोबाइल एप डाउनलोड करना चाहिए।
देखिए, मेरठ जोन का हाल
जिला जनसंख्या (2020) एप यूजर
गौतमबुद्धनगर 20,58,270 470022
मेरठ 43,00,696 131414
गाजियाबाद 41,75,366 216004
बागपत 16,27,328 34873
हापुड़ 16,71,367 37380
बुलंदशहर 43,69,985 76452
यह है सहारनपुर मंडल की स्थिति
जिला जनसंख्या (2020) एप यूजर
सहारनपुर 43,29,036 75481
मुजफ्फरनगर 35,34,111 66805
शामली 16,40,565 26776
नोट-सभी आंकड़े 13 अप्रैल तक के हैं।
-------------------------
बहराइच यूपी में सबसे पीछे
बागपत। सेतु एप डाउनलोड करने में अब तक बहराइच सबसे पीछे है। जनसंख्या के सापेक्ष अब तक केवल 0.44 प्रतिशत लोगों ने ही एप डाउनलोड किया है। एक प्रतिशत से नीचे वाले जिलों में लखीमपुर खीरी, रामपुर, हरदोई, सीतापुर, बदायूं, संभल, बलरामपुर शामिल हैं।
विज्ञापन

आइए, एप करें डाउनलोड
- सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक मोबाइल यूजर्स को एप डाउनलोड करना चाहिए। कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में यह मददगार है।
- बागपत विधायक योगेश धामा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर लोगों को एप डाउनलोड कर मदद करनी चाहिए। इससे कोई गोपनीयता भंग नहीं होती है।
- डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि अधिक से अधिक लोग एप डाउनलोड करें। इससे कोरोना संक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान में मदद मिलेगी। युवा लोगों को जागरूक करें।
- एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने कहा कि मोबाइल यूजर्स प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करें। यह सबसे ज्यादा जरूरी है। अभियान में बेहद मददगार साबित होगा।
- शूटर दादी चंद्रो तोमर ने कहा कि युवा बेटे-बेटियां अपनी जिम्मेदारी समझें। एप को डाउनलोड जरूर करें। देश का इससे भला होगा और कुछ खर्च भी नहीं होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed