फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   16 corona positive in Mughalpura, eight of a family infected

मुगलपुरा में 16 कोरोना पॉजिटिव, एक परिवार के आठ संक्रमित

Sat, 06 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
16 corona positive in Mughalpura, eight of a family infected
पूर्ण रूप से बंद किया गया बागपत के मुगलपुरा मार्ग और यमुना मार्ग - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। नगर के मुगलपुरा मोहल्ले में एक ही परिवार के आठ सदस्यों समेत 16 पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। नगर को सैनिटाइज कराने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम बनाई गई है। संपर्क में आए लोगों का सर्वे कर सैंपलिंग कराई जाएगी। हिसावदा में 12 साल का एक बच्चा संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ने के कारण दो दिन पहले ही नगर को सील कर दिया गया था। अधिकतर इलाकों में आवाजाही बंद है। मुगलपुरा में दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपलिंग की थी। शनिवार रात नतीजे आए तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। एक परिवार के आठ सदस्यों 16 पॉजिटिव पाए गए हैं। डीएम शकुंतला गौतम के निर्देश पर सीएमओ डॉ आरके टंडन ने नगर के सर्वे के लिए टीम गठित कर दी है। पॉजिटिव मिले लोगों को कोविड अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है। मुगलपुरा के अलावा नगर को सैनिटाइज कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

घरों में रहें, आज से बढ़ेगी सख्ती
बागपत। रविवार को बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे। जरूरी सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी होगी। पुलिस प्रशासन एहतियात के लिए सख्ती बढ़ाने की तैयारी में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 90 कोरोना पॉजिटिव
बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 90 पर पहुंच गया है। एक जून के बाद से संक्रमण का फैलाव तेजी से हुआ है।
हिसावदा में 12 साल का बच्चा संक्रमित
बागपत। हिसावदा मे भी संक्रमण का खतरा बढ़ा है। यहां पहले मिले कोरोना पॉजिटिव का 12 साल का बेटा संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed