फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   16 buildings will be acquired, holiday declared on May 11

Baghpat News: 16 भवनों का होगा अधिग्रहण, 11 मई का अवकाश घोषित

Sun, 07 May 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 07 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
16 buildings will be acquired, holiday declared on May 11
बागपत। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिसमें मतदान के दिन डीएम ने सामूहिक अवकाश घोषित कर दिया और मतदान और मतगणना को लेकर शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किए। इसके अलावा जिले के 16 काॅलेज और धर्मशालाओं का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने मतदान के दिन जिले की सभी उद्योग धंधों को बंद रखने के आदेश जारी किए। साथ ही कर्मियों का अवकाश घोषित किया। चेतावनी दी कि यदि मतदान के दिन फैक्टरी या फिर उद्योग धंधे संचालित कर कर्मियों को बुलाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा चुनाव ड्यूटी के लिए जिले में आने वाले पुलिस बल, पीएसी व अन्य सुरक्षा बलों के ठहरने और मतदान की व्यवस्था के लिए 15 काॅलेजों और एक धर्मशाला का अधिग्रहण करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन काॅलेजों और धर्मशाला का होगा अधिग्रहण
निकाय चुनाव के लिए प्रशासन ने डीएवी इंटर काॅलेज अग्रवाल मंडी टटीरी, जैन धर्मशाला सोनीपत बस स्टैंड बागपत, जैन इंटर काॅलेज बागपत, इंद्रप्रस्थ काॅलेज, बीएड काॅलेज अनीनगर सराय, वैदान्तिक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल अमीनगर सराय, संतों का बाड़ा पांडव पुलिया खेकड़ा, देवकृष्ण इंटर काॅलेज, बसी रोड खेकड़ा, बाबू कामता प्रसाद डिग्री कॉलेज बड़ौत, जनता वैदिक इंटर काॅलेज बडौत, हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट बड़ौत, श्री शांति सागर दिगंबर जैन काॅलेज छपरौली, विश्वभारती विद्यापीठ छपरौली,गांधी स्मारक इंटर काॅलेज दोघट, हरचंदमल इंटर काॅलेज टीकरी का आठ मई से 11 मई तक अधिग्रहण किया जाएगा। गायत्री देवी काॅलेज आफ एजुकेशन बड़ौत का पांच से 11 मई तक अधिग्रहण किया जाएगा।

---
मतदान से 48 घंटे पहले बंद होंगी शराब की दुकानें
निकाय चुनाव का मतदान से 48 घंटे पहले जिले की सभी शराब की दुकानें बंद कर दी जाएंगी। जिसमें शराब की दुकानें नौ मई की शाम छह बजे से 11 मई की रात तक बंद रहेंगी। इसके अलावा मतगणना से पहले दिन 12 मई की शाम छह बजे से 13 मई की रात तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed